कुमार चंदन,चतरा ब्यूरो

चतरा : जिला परिषद उपाध्यक्ष पद पर भी राजद समर्थित ब्रजकिशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी ने बंपर जीत हासिल की है। उन्होंने एकतरफा मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी देवनंदन साहू को 13 मतों से करारी शिकस्त दी है। ब्रज किशोर तिवारी को 16 और देवनंदन साहु को महज 3 मत प्राप्त हुए। इस तरह अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर राजद समर्थित प्रत्याशी के जीत से जिले में एक बार फिर राजद का परचम लहराया है। हालांकि उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है। राजद प्रत्याशियों के जीत की खबर से समर्थकों और नेताओं में उत्साह है। श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के स्वागत के लिए चतरा पहुंच रहे हैं।
फोटो…।