बालूमाथ से प्रफुल्ल पांडेय की रिपोर्ट

लातेहार जिले के 23 वें उपायुक्त के रूप में आज श्री भोर सिंह यादव ने निवर्तमान उपायुक्त श्री अबु इमरान से पदभार ग्रहण किया। श्री भोर सिंह यादव ने लातेहार जिले के नए उपायुक्त के रूप में आज अपना योगदान दिया। सर्वप्रथम नवनियुक्त उपायुक्त श्री भोर सिंह यादव ने उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपस्थित सभी पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। जिले के निवर्तमान उपायुक्त श्री अबु इमरान ने भी उपायुक्त श्री भोर सिंह यादव को प्रभार देकर उन्हें शुभकामनाएं दी एवं सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर उपायुक्त श्री भोर सिंह यादव ने कहा की लातेहार ज़िले में विकास योजनाओं में तेजी लाते हुए उन्हें धरातल पर सफल रूप प्रदान करना पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास करना हमारी प्रमुख प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वह ज़िले की बेहतरी एवं आम जनों के कल्याण के लिए सदैव तत्परता से कार्य करेंगे।