R9 भारत से राजेश कुमार महलका की ब्यूरो रिपोर्ट लातेहार………….
……….
लातेहार प्रखंड में जालिम पंचायत में आपकी योजना ,आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल के माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी
……
लातेहार प्रखंड के जालिम खुर्द पंचायत में आपकी योजना ,आपकी सरकार ,आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में अंचल अधिकारी लातेहार श्री अरविंद देवाशीष टोप्पो,मुखिया व जनप्रतिनिधियों द्वारा आम जनमानस को अबुवा आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, बिरसा सिंचाई कूप योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना, पेंशन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना समेत अन्य योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। तथा उन योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु शिविर में आवेदन जमा करने की अपील की गई कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से, 02 लाभुकों के बीच सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, 04 छात्र छात्राओं के बीच साइकिल के लिए स्वीकृत पत्र ,11 लाभुकों के बीच धोती साड़ी, जेए स एल पी एस से 05 लाभुकों को आई कार्ड, 06 लाभुकों को पौधा, 11 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं गुरुजी स्टूडेंट , बिरसा सिंचाई कूप योजना, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना ,आदि योजनाओं को विस्तारक पूर्वक जानकारी दी गई………..
लातेहार