लेकर रहेंगे अपना अधिकार, पसमांदा ने भरी हुँकार || दलित पिछड़ा एक समान, हिंदू हो या मुसलमान

लेकर रहेंगे अपना अधिकार, पसमांदा ने भरी हुँकार ||

दलित पिछड़ा एक समान, हिंदू हो या मुसलमान ||

(आलोक कुमार सिंह, ब्यूरो चीफ, वाराणसी)

वाराणसी:- आजादी के बाद से लगातार पसमांदा समाज की शैक्षणिक, आर्थिक व राजनीतिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। केंद्र और प्रदेश में बनने वाली तमाम सरकारों वह राजनीतिक दलों द्वारा पसमांदा समाज के ज्वलंत सवालों के प्रति अनदेखी और आसंवेदनशीलता की वजह से आज पूरे देश में पसमांदा समाज बुरे दौर से गुजर रहा है। एक-एक करके इन बिरादरीयों के तमाम परंपरागत उद्योग धंधे या तो समाप्त हो चुके या समाप्ति की कगार पर है |

तमाम राजनीतिक दलों ने पसमांदा बिरादरी को सिर्फ एक वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया और सरकार बनने के बाद उनके सवालों पर आसंवेदनशीलता दिखाई। मगर अब समस्त पसमांदा बिरादिरियों ने तय किया है कि अपने सवालों के प्रति अनदेखी अब कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और अपने इत्तेहाद के बुनियाद पर इसके खिलाफ गोलबंद होंगे और मुसलसल सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे । इसी क्रम में पसमांदा अधिकार मंच और ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के बैनर तले तमाम पसमांदा बिरादरी एकजुट हो रही हैं और आगामी 2 जनवरी 2022 रविवार को सुबह 10:00 बजे बनारस शास्त्री घाट पर आयोजित होने वाले पसमांदा अधिकार सम्मेलन में पूरी ताकत से भागीदारी कर रही हैं|

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राज्यसभा सांसद जनाब अली अनवर अंसारी साहब, वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट जनाब दीपक सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट अरुण माझी के साथ- साथ देश और प्रदेश के तमाम वरिष्ठ लोग, तमाम समाजिक संगठन और दो दर्जन से ज्यादा पसमांदा बिरादरी शामिल हो रही हैं । इस कार्यक्रम के माध्यम से तमाम पसमांदा बिरादरी सरकार को कड़ा मैसेज देंगी, कि हमारे सवालों के प्रति अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हम अपने सवालों को लेकर सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगे

आज के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष पसमांदा अधिकार मंच और सम्मेलन के संयोजक अमान अख्तर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पसमांदा अधिकार मंच व सम्मेलन के कोऑर्डिनेटर अब्दुल माजिद, राष्ट्रीय अध्यक्ष पसमांदा अधिकार मंच युसूफ अंसारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्लिम दलित हलालखोर कल्याण परिषद मुर्तुजा आलम, महामंत्री लियाकत अली, जमील अहमद, वसीम अहमद, सोहराब अख्तर, मास्टर अजीजुल इस्लाम मौजूद रहे ||

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!