लॉर्ड तिरुपति कॉलेज में होगा 36 वी अंतर महाविद्यालय कबड्डी (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन

लॉर्ड तिरुपति कॉलेज में होगा 36 वी अंतर महाविद्यालय कबड्डी (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन
_______
केकड़ी 11अक्टूबर/ महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर द्वारा 36 वी अंतर महाविद्यालय कबड्डी (छात्रा वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 अक्टूबर से 14अक्टूबर तक लॉर्ड तिरुपति कॉलेज में होगा जिसकी तैयारिया जोरों पर है। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ दिनांक 13 अक्टूबर को महाविद्यालय के खेल मैदान में समारोह पूर्वक किया जाएगा।

शारीरिक शिक्षक भाग चन्द जाट ने बताया कि इस प्रतियोगिता में महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय से संबद्धता प्राप्त महाविद्यालय की टीम भाग ले सकती है और इच्छुक टीमें प्रतियोगिता के आयोजक लॉर्ड तिरुपति कॉलेज में 12 अक्टूबर की शाम तक एंट्री करा सकती हैं।
डॉ ज्ञान चंद जांगिड़, ब्यूरो चीफ केकड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!