लोगों को उबाल रही गर्मी में नगर पालिका प्रशासन नदबई की अनूठी पहल
आमजन के लिए सड़क किनारे टेंट लगाकर कर रहे छाया,पानी ,हवा सहित बैठक की व्यवस्था

भरतपुर जिले में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। तापमान 50 के आसपास पहुंच चुका है। लोग अपने घरों से जरूरी काम होने पर ही निकल रहे हैं। मंगलवार दोपहर को भरतपुर का अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक दर्ज किया गया। फायर ब्रिगेड द्वारा शहर के बाजारों की सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रशासन पूर्ण रूप से सजग एवं क्रियाशील दिखाई दे रहा है। इसी के अंतर्गत बुधवार को जिले के कस्बा नदबई में नगर पालिका प्रशासन ने एक अनूठी पहल की। कस्बे के सभी प्रमुख सड़क मार्गों पर आवागमन करने वाले यात्रियों को लू एवं ताप से बचाने के लिए अस्थाई टैंट लगाकर छाया,हवा एवं पीने के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई है। छाया के लिए सड़क किनारे लगाए हुए इन अस्थाई टेंटों में नगर पालिका प्रशासन द्वारा आमजन के बैठने के लिए कुर्सियां, हवा के लिए कूलर तथा पीने के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई है। जिससे सड़क मार्गों पर आवागमन करने वाली यात्रियों के चेहरों पर छाया पानी एवं हवा के लिए प्रशासन द्वारा की गई इस व्यवस्था को देखकर सुकून दिखाई दे रहा है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे