“वन नेशन-वन इलेक्शन” पर सरपंच संघ की संगोष्ठी हुई आयोजित

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

“वन नेशन-वन इलेक्शन” पर सरपंच संघ की संगोष्ठी हुई आयोजित

कोरबा//सरपंच संघ कोरबा व करतला ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में अटल समरसता भवन तिलकेजा में “वन नेशन-वन इलेक्शन” पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी का संचालन क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता व भाजपा के उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव ने किया।
संगोष्ठी में सर्वप्रथम ग्राम कोथारी निवासी सरपंच विश्राम कंवर ने “वन नेशन-वन इलेक्शन” प्रस्ताव का वाचन किया। सरपंच संघ करतला ब्लॉक के अध्यक्ष रामेश्वर राठिया ने इस विषय पर विचार प्रस्तुत किया और केन्द्र सरकार के इस सराहनीय पहल को देशहित में बताया।
सरपंच संघ के कोरबा ब्लॉक के अध्यक्ष विजय मँझवार ने कहा कि इस प्रस्ताव को सभी पंचायतों में पारित कराना आवश्यक है। जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोका कंवर ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को गांव-गांव तक पहुंचाएं और पंचायत प्रस्ताव कराकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। आरएसएस के जिला बौद्धिक प्रमुख ईश्वर श्रीवास ने “वन नेशन-वन इलेक्शन” के उद्देश्य और इसके देशहित में होने वाले फायदों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाना है।
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जनपद पंचायत करतला की अध्यक्ष श्रीमती अशोका कंवर, सरपंच संघ के कोरबा ब्लॉक अध्यक्ष विजय मँझवार, करतला ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्वर राठिया, मुख्य वक्ता ईश्वर श्रीवास और विभिन्न ग्रामों के सरपंच एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!