वन्यजीव अभयारण्य शेरगढ़ में हुई वन्यजीव गणना शुरू

वन्य जीव अभयारण्य शेरगढ़ में सुबह 8 बजे से 30 वॉटर हॉल पर वन्य जीव गणना आरंभ की गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेन्द्र खटीक ने बताया कि बारा जिले के एकमात्र अभयारण्य में बुधवार सुबह 8 बजे से गुरुवार सुबह 8 बजे तक 30 वॉटर होल्स पर वन्य जीव गणना की जा रही है जिसमे,18 वॉटर पॉइंट पर वनकर्मी एवम वॉलिंटियर्स 24 घण्टे बैठ कर गणना करेंगे ,एवम 12 वॉटर होल्स पर केमरा ट्रेप द्वारा वन्य जीव गणना की जा रही है ,इस बार गर्मी के अत्यधिक होने से वॉटर होल्स पर अधिक संख्या में वन्य जीवों के पहुंचने की संभावना है ,गणना करने वाले सभी वनकर्मियों एवम वॉलिंटियर्स को पिछले माह कार्यालय उप वन संरक्षक वन्य जीव कोटा द्वारा एक्सपर्ट से प्रशिक्षण दिलवाया गया था ।गणना के दौरान वनकर्मियों एवम वॉलिंटियर्स को ओआरएस, नींबू, ठंडा पानी ,खाना इत्यादि पहुंचाए गए है ,ताकि वन्य जीव गणना निर्बाध रूप से चलती रहे ।

 

गणना के आंकड़े कल संकलित किये जायेंगे ।बतादें आपको कि वन्य जीव अभयारण्य शेरगढ़ बारां जिले का एकमात्र अभयारण्य है,तथा अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण वन्य जीवो के लिये काफी सुरक्षित आश्रय स्थल है , यह 9880.60हेक्टेयर में फैला हुआ है इसके कम क्षेत्रफल के होने के बावजूद इसमे विभिन्न प्रकार के वन्य जीव बहुतायत में है जिनका संरक्षण आमजन के सहयोग के बिना सम्भव नही है अतः वन विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे वन क्षेत्र की सुरक्षा एवं संरक्षण में सहयोग करें। अवैध वृक्ष कटाई,अनियंत्रित चराई, वन भूमि पर अतिक्रमण व आगजनी से पर्यावरण को अपूरणीय क्षति होती है। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर नजदीकी वन कार्यालय को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!