वाहन का डाला छोड़ ट्रेलर हार्स चोरी कर ले गये अज्ञात चोर

Riport By-महेंद्र अग्रवाल

रायगढ़! एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा द्वारा जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर एवं जिला बलरामपुर-रामानुजगंज कंट्रोल रूप तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारियों को वाहन इंजन हार्स चोरी की जानकारी देकर नाकेबंदी, पतासाजी को कहा गया और थाना घरघोड़ा की एक टीम ए.एस.आई राजेश मिश्रा के नेतृत्व में माल मुल्जिम पतासाजी के लिये रवाना किये । #घरघोड़ा पुलिस द्वारा जिला बलरामपुर रामानुजगंज से बेहतर तालमेल स्थापित कर झारखंड बार्डर के पास रामानुजगंज में चोरी गये इंजन हार्स को पकड़े, वाहन में सवार सौरभ तिर्की और कपिल देव सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताये कि दिनांक 20/11/2022 के दोपहर टीआरएल प्लांट भेंगारी में दोनों ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एजी 9955 को लेकर पहुंचे और वहीं डाला और इंजन अलग कर इंजन हार्स को लेकर दोनों गढ़वा जा रहे थे । गवाहों के समक्ष घरघोड़ा पुलिस द्वारा आरोपी सौरभ तिर्की और कपिल देव सिंह से ट्रेलर क्रमांक सीजी 13 एजी 9955 का इंजन हार्स कीमती 22 लाख रूपये को जप्त कर आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस, ए.एस.आई. राजेश मिश्रा, आरक्षक आशिक पन्ना, कन्हैया भगत तथा रामानुजगंज पुलिस की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी- (1) सौरभ तिर्की पिता छोटेलाल तिर्की उम्र 23 साल निवासी जनौती थाना भंडरिया जिला गढ़वा (झारखंड) (2) कपिलदेव सिंह पिता धनराज सिंह उम्र 27 वर्ष निवासी बधवार थाना भंडरिया जिला गढ़वा (झारखंड) दोनों हाल मुकाम कटंगडीह टीआरएल वर्कशॉप थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!