विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत आमजन को किया गया लाभान्वित

विकसित भारत संकल्प यात्रा में केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत आमजन को किया गया लाभान्वित

केकड़ी, 29 दिसंबर। भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने एवं पात्र नागरिकों को योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को केंद्र सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं में पंजीकरण एवं लाभान्वित किया जा रहा है।

जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुआ शिविरों का आयोजन

अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश मीणा ने बताया कि शुक्रवार को केकड़ी की नायकि एवं लल्लाई, सरवाड़ की कल्याणपुर एवं केबनिया तथा टोडा रायसिंह की मूंडियाकला एवं पवालिया ग्राम पंचायत पहुंचने पर विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत आयोजित हुए शिविरों में पात्र ग्रामीणों का आयुष्मान भारत योजना- पीएमजेएवाई, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, पोषण योजना आदि के बारे में जागरूक किया गया एवं पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान केकड़ी प्रधान श्री होनहार सिंह , श्री सत्यनारायण गुर्जर , ब्लॉक विकास अधिकारी श्री सतीश बैरवा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री गोविंद नारायण शर्मा , ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी श्री विष्णु शर्मा , सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, विकास अधिकारी सहित अन्य संबन्धित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, लोक कलाकार एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे|

डॉ ज्ञान चंद जांगिड़ ब्यूरो चीफ केकड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!