विकास के मुद्दे को लेकर महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश चंद्रा ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात

विकास के मुद्दे को लेकर महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के कुलपति रमेश चंद्रा ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात

भरतपुर. महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के विकास के मुद्दे को लेकर गुरुवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रमेश चन्द्रा ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की। इस अवसर पर कुलपति ने केंद्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता पासवान को विश्वविद्यालय आने का न्यौता देते उन्होंने यूनिवर्सिटी परिसर में विश्व स्तरीय खाद्य पदार्थ जाँच प्रयोगशाला की स्थापना हेतु 50 करोड़ रूपये की सहायतार्थ प्रस्ताव पत्र सौंपा। कुलपति प्रो. चन्द्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय में फूड एण्ड टैक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट की स्थापना वर्ष 2023 के उपरान्ह से विश्वविद्यालय निरंतर इस प्रयोगशाला की स्थापना का प्रयास कर रहा है। इससे गृह विज्ञान विभाग, फूड एण्ड टैक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय अध्ययन की दिशा प्राप्त होगी। कुलपति के अनुसार इस प्रयोगशाला की स्थापना से भरतपुर सम्भाग खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में पूरे देश में अपना स्थान सुनिश्चित कर सकेगा।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!