REPORT BY- कोक सिंह रघुवंशी
विदिशा श्री हरि वृद्ध आश्रम में शोक की लहर आश्रम में 24 घण्टे के अंदर दूसरी मृत्यु
विदिशा आर नाइन भारत जिला ब्यूरो कोक सिंह रघुवंशी विदिशा के श्री हरि वृद्ध आश्रम में शोक की लहर आश्रम में 24 घण्टे के अंदर हुई दूसरी मृत्यु आपको बता दें की अभी बीते कल ही आश्रम के वृद्ध पिता सतीश शर्मा का निधन हो गया था ओर उनकी इच्छा अनुसार उनका देहदान भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज में किया गया था ओर उसी रात्रि में ही आश्रम में रह रहे श्री अविनाश रावत की ह्रदयघात से निधन हो गया था वे साठ वर्ष के थे ओर उन्हें ओस्टियोपोरोसिस नामक गम्भीर बीमारी थी जिसके चलते उनकी हड्डियां बहुत कमजोर हो गई थीं और उन्हें आश्रम में बहुत सघन देखभाल में रखा जाता था ज्ञातव्य हो कि वृद्ध अविनाश रावत अपनी माता श्रीमति विमला देवी रावत के साथ ही आश्रम में निवास कर रहे थे मूलतः राधौगढ़ निवासी विमला रावत का निजी परिवार कोरोना की चपेट में आकर समाप्त हो गया इस भयानक बज्रपात को सहन करती हुई ये असहाय माता जी अपने निशक्त बेटे अविनाश रावत को लेकर विदिशा के श्री हरि वृद्ध आश्रम आ गयी थीं ओर यहां आश्रम संचालक इंदिरा वेद प्रकाश शर्मा ने उन्हें आश्रम में अलग से कमरे की व्यवस्था करके निशक्त अविनाश रावत जी की सेवा सुषुरवा के समस्त साधन जुटाए थे उनका निरन्तर इलाज भी चल रहा था पर होनी के आगे मनुष्य बेबस है
कल रात शासकीय मेडिकल कॉलेज में सघन उपचार के दौरान उनका निधन हो गया सारी रात आश्रम की माताएं ओर इन्दिरा शर्मा वेद प्रकाश शर्मा उन्हें ढांढस बंधाते रहे पर व्याकुल ओर अकेली रह गयी माता को चेन नहीं था आज उनकी माता जी विमला देवी बिल्कुल अकेली होते हुए भी अकेली नहीं हें क्योकि उन्हें आश्रम के परिवार का सहारा है आश्रम की सभी माताएं ओर आश्रम संचालक इंदिरा शर्मा वेद प्रकाश शर्मा उन्हें ढांढस ओर सांत्वना प्रदान कर रहे हे उनका आगे का जीवन भी आश्रम परिवार में सुरक्षित रहेगा आश्रम में जैन साध्वी पूज्य हेमा दीदी ओर अविनाश रावत जी के अन्य नाते रिश्तेदार आश्रम पहुंचे और दुखी संतप्त माता जी को सांत्वना देने पहुंचे श्री अविनाश रावत जी के देहदान के लिए माता जी के राजी ना होने पर उन्हें जैन धर्म के अनुसार पूरे सम्मान के साथ सुबह 9:30 पर शव यात्रा निकाली गई ओर मुक्तिधाम में उनका जैन धर्म के रीति रिवाज़ों के अनुसार पूरे मान संम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया एवं मुक्ति धाम समिति की ओर से अंतिम संस्कार की निशुल्क व्यवस्था की गई विदिशा जिला ब्यूरो को सिंह रघुवंशी आर नाइन भारत