उच्चैन, (भरतपुर )23 फरवरी
विद्यार्थी आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम हुआ आयोजित
अतिथियों ने किया विद्यालय की प्रतिभाओं का सम्मान,
विद्यालय की छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम में मनमोहक प्रस्तुति दी

उच्चैन कस्बे के शिवाजी विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय का प्रतिभा सम्मान समारोह तथा आशीर्वाद समारोह आयोजित किया गया
मुख्य अतिथि डोरीलाल शर्मा जिलाध्यक्ष पैंशनर समाज भरतपुर, विशिष्ट अतिथि लखनपाल प्रधानाचार्य,गोपेश प्रधानाचार्य,
मनोज भारद्वाज पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भरतपुर दूर्गेश बूटोलिया, हेतराम धनकर आदि अतिथियों ने मां सरस्वती को माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
इस दौरान विद्यालय की बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों ने किया सम्मानित
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
कार्यक्रम का संचालन बृजेश पाराशर ने किया तथा अंत में विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार शर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों का माला साफ़ा पहनाकर किया स्वागत सम्मान तथा सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ सहित ! गणमान्य जन, अभिभावक रहे उपस्थित
उच्चैन से रिपोर्टर
यतेंद्र कटारा