भरतपुर 3 सितंबर
विद्यालय में नवाचार करने वाले भरतपुर जिले के तीन शिक्षक राज्य स्तर पर होंगे सम्मानित

भरतपुर .राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2024 के अन्तर्गत राज्य स्तर पर चयनित शिक्षकों का सम्मान शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर को बिड़ला सभागार जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में किया जाएगा। राज्य स्तरीय इस सम्मान समारोह में भरतपुर जिले के तीन शिक्षकों को अपने अपने विद्यालयों में नवाचार एवं उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया जा रहा है। जिसमें इस वर्ष राज्य स्तरीय पुरस्कार पाने वालों में आशीष जिंदल प्रधानाचार्य राउमावि नाम नदबई को (9-12), मुकेश बंसल वरिष्ठ अध्यापक राउमावि ख़ानुआ रूपवास (6-8) एवं रूपनारायण चौधरी अध्यापक राउप्रावि बझेरा नदबई(1-5) को सम्मानित किया जाएगा । गौरतलब है कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित होने वाले शिक्षकों की सूची सोमवार को जारी की गई। चौधरी ने ‘मेरा विद्यालय सुंदर विद्यालय की थीम पर’भामाशाह से दान लेकर विद्यालय को एक नई दिशा दी। हरित पाठशाला के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के सैकड़ो पौधे लगाकर एवं उनकी देखभाल करके विद्यालय को सुंदर और मनोरम बनाया। पुरस्कृत शिक्षक फॉर्म के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह मंत्रालय बताया की शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षकों को हर वर्ष राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार पिछले 5 वर्षों में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम, वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन, जन सहयोग, विद्यालय में किए गए नवाचार एवं शोध में किए गए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया जाता है।।
भरतपुर से हेमंत दुबे