बसेड़ी ।
विधानसभा बसेड़ी में हुआ सविधान बचाओ रैली का आयोजन ।

रविवार को बसेड़ी कस्बे के राघव पैलेश में विधान सभा स्तरीय सविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया जिसमें बसेड़ी विधायक संजय जाटव ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान की वजह से दलित और पिछड़े वर्ग आत्मसम्मान से जी पा रहे हैं विधानसभा प्रभारी प्रशांत उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को हटाने के लिए हम सभी को एकजुट होना होगा l
पूर्व प्रधान लाखन सिंह खिड़ौरा ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुटता का आवाहन किया।
इस दौरान बाड़ी विधानसभा प्रत्याशी प्रशांत सिंह परमार, सेवादल जिला प्रभारी रोशनी शिवहरे ,बसेड़ी ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी सदस्य ओमवास शर्मा, रामगोपाल चच्चू ,ब्लॉक प्रवक्ता रामबली शर्मा, NSUI ब्लॉक अध्यक्ष लोकेश पाराशर, यूथ कांग्रेस विधानसभा उपाध्यक्ष जितेंद्र सिकरवार, प्रधान प्रतिनिधि शंकर सिंह परमार ,ब्लॉक अध्यक्ष बाड़ी रामेंद्र मीणा,राजबीर सरमथुरा , पूर्व प्रधान बद्री प्रसाद जाटव , ओमप्रकाश, देवेश शर्मा एवं सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष सहित सभी कांग्रेस के पदाधिकारी,NSUI, यूथ कांग्रेस महिला कांग्रेस, सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार