विधायक दिनेश राय मुनमुन विकास यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल

 

विधायक दिनेश राय मुनमुन विकास यात्रा कार्यक्रम में हुए शामिल

-यात्रा मे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण किया
सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी विकास यात्रा कार्यक्रम मे शामिल हुए। मध्य प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की सरकार के निर्देश अनुसार जनहित के संकल्प और हितग्राहियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सिवनी विधानसभा क्षेत्र में आज दिनांक 05 फरवरी से प्रारंभ विकास यात्रा में विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे जी एवं सम्मानीय वरिष्ठ नेता गणों, पदाधिकारियों व ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। नगर के भाजपा उत्तर मंडल के अंतर्गत टैगौर वार्ड के संत रविदास मंदिर से प्रारंभ हुई विकास यात्रा कार्यक्रम मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने सर्वप्रथम संत रविदास मंदिर में पूजन उपरांत कन्या पूजन एवं विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाया, तदुपरांत टैगौर वार्ड में मोती नाला में विसर्जन घाट का भूमिपूजन, महावीर वार्ड में विश्वकर्मा मंदिर के पास आरसीसी रोड का लोकार्पण, गांधी वार्ड कालीचौक में जनसभा एवं जनसमस्या निवारण, मेज़र ध्यानचंद वार्ड में हितलाभ वितरण कार्यक्रम के माध्यम से जनसेवा, गुरुनानक वार्ड में गुरुद्वारा एवं मंदिर के बीच सौंदर्यीकरण, मालू पेट्रोल पंप के बाजू में सीमेंटीकरण कार्य का भूमि पूजन, महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में जनसभा, हितलाभ वितरण, मुख्यमंत्री जनसेवा एवं नये हितग्राहियों के स्वीकृति वह वितरण, महामाया वार्ड में विजय नगर गेट से मुंगवानी रोड मोक्षधाम तक आरसीसी नाला निर्माण भूमि पूजन, पृथ्वीराज चौहान वार्ड मे आरसीसी नाली निर्माण भूमि पूजन, अकबर वार्ड में बाहुबली चौक में फेवर ब्लाक फिसिंग कार्य का लोकार्पण, आदिवासी टोला में आरसीसी नाली निर्माण का लोकार्पण, शास्त्री वार्ड में जनसमस्या निवारण, हितलाभ वितरण कार्यक्रम, सीवी रमन वार्ड में आरसीसी नाली निर्माण, गार्डन निर्माण का भूमि पूजन, कबीर वार्ड में शिवाजी पार्क में बाउंड्री बाल निर्माण, मंडला रोड नगर पालिका की अंतिम सीमा पर आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन, स्वसहायता समूहो द्वारा विभिन्न स्टाल प्रदर्शनी का अवलोकन, हितलाभ वितरण, नये हितग्राहियों को स्वीकृति, सीएम राज़ स्कूल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने जिला चिकित्सालय सिवनी में विद्यमान मेटानिटी एवं केज्युलिटी यूनिट के उपर 750.00 लाख का 100 बिस्तरीय वार्ड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सर्वश्री नरेश दिवाकर जी पूर्व विधायक, संतोष अग्रवाल जी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, ज्ञानचंद सनोडिया जी जिला उपाध्यक्ष, दीपक नगपुरे जी जिला उपाध्यक्ष, युवराज सिंह राहंगडाले जी जिलाध्यक्ष भाजयुमो, गजानंद पंचेश्वर जी महामंत्री, अजय डागोरिया जी, महामंत्री, सुजीत जैन जी, लालमणिन्द्र लालू राय जी, एडवोकेट विनोद सोनी जी, पं. रमेश तिवारी जी, राजेश त्रिवेदी जी, राकेश बैस जी, संजय सोनी जी नगराध्यक्ष उत्तर, अभिषेक दुबे जी नगराध्यक्ष दक्षिण, संतोष नगपुरे जी, आशीष मानाठाकुर जी जिलाध्यक्ष अनुसुचित जाति मोर्चा, अजय पांडे जी अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, राजा बघेल जी जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, अनूप मिश्रा जी, निशांत भारद्वाज जी, अंशुल चौरसिया जी, राजू यादव जी पार्षद, गोलू पंडित जी पार्षद, श्रीमती अनुसूचियां पटवा जी पार्षद, संजय भलावी जी पार्षद, रवि भांगरे जी पार्षद, श्रीमती मालती पांडे जी पार्षद, सुश्री साक्षी बागोरिया जी पार्षद, श्रीमती राजकुमारी बरमैया जी पार्षद, भुनेश कुल्हाडे जी नगराध्यक्ष भाजयुमो उत्तर, ऋषभ चौरसिया जी नगराध्यक्ष भाजयुमो दक्षिण, दिनेश चौकसे जी, अनिल पटवा जी, शुभम बघेल जी, अंचल चौरसिया जी, जित्तू यादव जी सहित भाजपा परिवार के सभी सदस्यों एवं अधिकारियों, कर्मचारियों व आमजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
सोहेब अंसारी की रिपोर्ट R9. भारत न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!