विधायक ने किया करोड़ों की लागत से पथ निर्माण का शिल्यानास l
R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट l

चंदवारा : बरही विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमा शंकर अकेला यादव ने एक करोड़ इक्कीस लाख की लागत से पथ निर्माण का शिल्यानास किया l जिसमे ढाब पीडब्ल्यूडी रोड से छठ घाट भाया गजूरे लंबाई दो किलोमीटर तक एक करोड़ इक्कीस लाख की लागत से पीसीसी एवं काली करण रोड का शिल्यानास किया l मौके पर विधायक अकेला यादव ने कहा की क्षेत्र का विकास करना ही हमारी सबसे पहली प्राथमिकता है l हमारा उद्देश्य है की अपने विधान सभा क्षेत्र के किसी भी गावों में आम जनता को आने जाने में हो रही समस्या को दूर करना है जब मैं विधायक बना तो इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या रोड की थी जो में अपने कार्यकाल में इस समस्या को दूर कर रहा हु l और आगे भी आप लोगो का आशीर्वाद मिलता रहा तो में आगे भी हर समस्या का समाधान करने के लिए तात्यप्रय रहूंगा l उन्होंने संवेदक से गुणवत्ता पूर्ण काम करने का आदेश दिया l
मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष प्रमोद कुमार बरनवाल, बीस सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह, बीस सूत्री सदस्य सह पैक्स अध्यक्ष मनोज शर्मा, खांड़ी मुखिया असगर अंसारी, पंचायत समिति सदस्य पूनम देवी, समाज सेवी वरुण यादव, दिलीप राणा, प्रमोद वर्मा, बबलू यादव, सहित कई लोग मौजूद थे ll