चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
विधायक ने बालकों में नियोजित अधिकारी कर्मचारियों से जुड़ी मांगी जानकारी: रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने बालको सीईओ को लिखा पत्र
कोरबा//भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश कुमार को रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने पत्र लिखा है। विधायक श्री राठिया ने कलेक्टर के मार्फत इंजीनियर एवं उच्च शिक्षा प्राप्त कर बालको प्लांट में नौकरी करने वालों की जानकारी 5 बिन्दुओं में मांगी है। उन्होंने भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में कार्यरत् अधिकारी व कर्मचारियों से संबंधित विवरण उपलब्ध कराने कहा गया है। श्री राठिया द्वारा मांगी गई जानकारी में बालको प्लांट के अन्दर में छत्तीसगढ़ राज्य से उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले इंजीनियरों की नियुक्ति दिनांक से आज दिनांक तक कितनी सैलरी दिया जाता है, बालको प्लांट के अन्दर में छत्तीसगढ़ छोड़ अन्य राज्य से आये इंजीनियरों की नियुक्ति दिनांक में कितनी सैलरी पर ज्वाईनिंग कराया गया था और आज दिनांक तक कितनी सैलरी दिया जाता है, कोरबा जिला निवासी इंजीनियरों को नियुक्ति के समय कितने सैलरी में ज्वाईनिंग कराया गया था और आज दिनांक तक कितनी सैलरी दिया जाता है, कोरबा जिला के स्थानीय निवासी जो उच्च शिक्षा प्राप्त कर संस्थान में कार्यरत हैं उनकी कुल जनसंख्या कितनी है सहित सत्र 2014 से आज दिनांक तक छत्तीसगढ़ राज्य छोड़कर अन्य राज्यों से आए अधिकारी व कर्मचारियों की कुल जनसंख्या कितनी है शामिल है। विधायक फूलसिंह राठिया ने उक्त पांचों बिन्दुओं की संक्षिप्त जानकारी देने पत्र लिखा है।