विधायक ने मृतक के परिजनों को राहत कोष के तहत चार लाख का चेक सौपा l

विधायक ने मृतक के परिजनों को राहत कोष के तहत चार लाख का चेक सौपा l

R9 भारत से जयकांत कुमार की रिपोर्ट ll

चंदवारा प्रखण्ड सभागार में मुख्यमंत्री राहत कोष से निवेदन समिति के सभापति सह बरही विधायक उमा शंकर अकेला यादव प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी अशोक कुमार भारती, प्रखण्ड प्रमुख मंजू देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष अज्जू सिंह विधायक प्रतिनिधि राजकुमार यादव, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष सह अंचल विधायक प्रतिनिधि प्रमोद कुमार बरनवाल, वन रक्षी राहुल सिंह, ने मृतक संदीप कुमार सोनी के परिजनों को चार लाख का चेक सौपा l ज्ञात हो की दिनांक 25/04/2022 को संदीप सोनी कुछ काम से अपने मोटरसाइकिल से जा रहा था की अचानक एक नील गाय के सामने आ जाने से दुर्घटना घटी थी l गंभीर हालत में उसे रांची रिम्स में भर्ती किया गया था l इलाज में काफी पैसे खर्च हुए l संदीप घर का एक इकलौता कमाने वाला सदस्य था l घर की स्थिति बहुत दयनीय रहने के कारण गांव के कई बुद्धिजीवी एवं सामाजिक कार्यकर्ता के द्वारा सहयोग राशि दी गई थी पर संदीप की हालात और भी गंभीर होते चला गया और दिनांक 02/05/2022 को उसकी मौत रांची रिम्स में हो गई l घर की स्थिति बहुत ही दयनीय रहने के कारण उसके परिजनों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा l घटना की सूचना पा कर विधायक उमा शंकर अकेला यादव ने अपने प्रयासत से मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतक के परिजनों को चार लाख का चेक सौपा l मौके पर विधायक अकेला ने कहा की हमारी सरकार मुख्यमंत्री (आपदा) राहत कोष के तहत मृतक के परिजनों को चार लाख का मुआवज़ा दिया जा रहा है l उन्होंने आम जनता से भी अपील की है की अगर किसी की मृत्यु कुंआ या तालाब में डूबने दीवाल से दब कर मृत्यु होती है तो उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से चार लाख एवं किसी अज्ञात वाहन से दुर्घटना में मृत्यु होती है तो उनके परिजनों को दो लाख रुपिया का मुआवजा मिलना है इसके लिए मृतक के परिजन अंचल से संपर्क करने की सलाह दी l
मौके पर वन रक्षी अनिल दास, पूर्वी उप मुखिया अनीता कुमारी पूर्व जिप सदस्य प्रतिनिधि अशोक सिंह, भीम आर्मी के मीडिया प्रभारी सद्दाम अंसारी द्वारिका यादव बबलू यादव, प्रमोद वर्मा, राजेश सोनी, दिलीप राणा, रामप्रसाद सोनी, प्रमुख प्रतिनिधि विजय मोदी, छोटेलाल मोदी, सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!