विधायक फूलसिंह राठिया ने छत्तीसगढ़ी लोकपर्व हरेली पर्व की रामपुर वासियों को अपनी शुभकामनाएँ दी….

कोरबा से चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

विधायक फूलसिंह राठिया ने छत्तीसगढ़ी लोकपर्व हरेली पर्व की रामपुर वासियों को अपनी शुभकामनाएँ दी….

 

रामपुर// विधायक फूलसिंह राठिया ने छत्तीसगढ़ी लोकपर्व हरेली पर्व की रामपुर वासियों को अपनी शुभकामनाएँ दी है।
विधायक फूलसिंह राठिया ने अपने संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ में हरेली तिहार को बड़े ही उत्साह व धुमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन किसान अपने कृषि उपकरणों का विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करते है। इसके साथ ही इस दिन गांवो में जगह जगह नारियल फेंक, गेडी दौड सहित अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने हरेली पर्व पर रामपुर क्षेत्रवासियों के वैभव, ऐश्वर्य, उन्नति, प्रगति, स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि व दीर्घायु होने की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!