विन्ध्यनगर पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

R9. भारत अमित कुमार पाण्डेय

विन्ध्यनगर पुलिस ने शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

थाना विन्ध्यनगर से लगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के साथ लुकाछिपी का खेल खेल रहे शातिर अपराधी संजय शाह पिता भोला प्रसाद शाह उम्र 25 वर्ष निवासी जुवाड़ी जयनगर को अंतत: आज विंध्यनगर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त ककर ली। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना के आधार पर बीते गुरुवार को रात्रि करीब 10 बजे उस समय पकड़ा जब वह अपनी मोटर सायकल अपाची में 02 जरीकेन बांधकर अवैध शराब बिक्री हेतु एनटीपीसी के बाउण्ड्री के पास सिम्पलेक्स कालोनी जंगल की झाड़ियों के पास खड़ा हुआ था। सूचना पर तत्काल निरीक्षक यू पी सिंह ने टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया जहां पर आरोपी के कब्जे से 02 जरीकेन में कुल 70 लीटर अवैध महुआ शराब एवं मोटर सायकल अपाची जप्त किया गया। उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी चोरी एवं मारपीट के अपराध पंजीबद्ध है जिससे सख्ती से पूछताछ करने पर दिनांक 08.05.2022 को एनटीपीसी कालोनी ॥NH 2 224 निवासी प्रतीक बागा का टीवीएस मोटर सायकल चोरी करना एवं दिनांक 14-15.06.2022 की दरम्यानी रात को ग्राम ढोंटी मेन रोड किनारे से हाइवा ट्रक का 02 नग बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के विरूद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसमें गिरफ्तारी की जाकर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अपराधी इतना शातिर किस्म का है कि वारदात के बाद रिस्तेदारी में बाहर भाग जाता था यह कई बार पुलिस को चकमा दे चुका था लेकिन इस बार पुलिस को मिली सटीक सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी का मोटर सायकल, बैटरी, अवैध शराब एवं वारदात में उपयोग किया गया अपाची मोटर सायकल जप्त किया गया है। पुलिस ने अपराध क्रमांक 283/22, अपराध क्रमांक 281/22 एवं अपराध क्रमांक 221/22 धारा-34(2) आबकारी एक्ट धारा-379 भादवि के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर यू.पी. सिंह के नेतृत्व में उनि अभिषेक पाण्डेय, एस0के0 दुबे, सउनि नृपेन्द्र सिंह, सुनील दुबे, भगवानदास प्रजापति, रिकेश सिंह, नितिन गौतम, बृजेश सिंह आरक्षक प्रताप कुमार, समीर धुर्वे, राकेश यादव, जितेन्द्र सिंह, कृष्णकुमार पाण्डेय, प्रकाश डोड़वे का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!