रीपोर्ट-मुखतार अंसारी बांका
विश्व मृदा दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक चान्दन द्वारा किसान सम्मेलन का आयोजन
“””””””””””””””””””””‘”””
चान्दन/बांका, भारतीय स्टेट बैंक चान्दन के तहत चान्दन प्रखंड सभागार में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से प्रखंड प्रमुख रवीश कुमार, बीडिओ राकेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामयश मंडल, चान्दन मुखिया अनिल कुमार, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मनीष कुमार मौजूद थे। भारतीय स्टेट बैंक चान्दन द्वारा आदर्श किसान सम्मेलन के बैनर तले किसानों के हित में “चलो कुछ बड़ा सोचे” का बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन कर किसानों से रूबरू हुए। सभी किसानों को बैंक से जुड़ने का बात कहते हुए गाय पालन, मुर्गी पालन, आटा चक्की मील, मूड़ी उद्योग, चूड़ा मील, एवं कृषि आधारित लोन से संबंधित भी चर्चा की। भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रवीर कुमार, पटना हेड ऑफिस से गोदाजी सांगले, चांदन शाखा प्रबंधक कंचन शर्मा, लोन डिपार्टमेंट के मुख्य प्रबंधक एवं फील्ड ऑफिसर सौरभ कुमार द्वारा सभी किसानों को कृषि लोन एवं भारत निर्माण में जो भी उद्योग किसान करना चाहते हैं वह किसान भारतीय स्टेट बैंक से संपर्क कर जुड़ने की बात कही। भारतीय स्टेट बैंक चांदन के शाखा प्रबंधक कंचन शर्मा ने सभी किसानों से बातचीत करने के दौरान उन्होंने कहा की दुनियाभर में हर साल 5 दिसंबर को विश्व मिट्टी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य किसानों के साथ आम लोगों को मिट्टी की महत्ता के बारे में जागरूक करना है। जो भारतीय स्टेट बैंक पटना मंडल के तहत चांदन प्रखंड सभागार में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा चान्दन प्रखंड के सभी किसान भारतीय स्टेट बैंक से जुड़कर बृहद रूप से कृषि एवं कृषि आधारित लोन लेकर कार्य करें भारतीय स्टेट बैंक आप सभी किसानों के सहयोग में खड़ा है। आप सभी किसान बैंक से जुड़कर लाभ लें एवं वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की बात कही। किसान सम्मेलन में सैकड़ों किसान मौजूद थे जिसमें हरे कृष्ण पांडेय, मनोज शर्मा, आदित्य पोद्दार, राजीव शर्मा, मिथिलेश शर्मा, महादेव साह, पवन यादव, ललन पंडित, बेचन मांझी, राजू दास एवं सैकड़ों किसान इस कार्यक्रम में मौजूद थे।