बिग ब्रेकिंग
रिपोर्ट- शिवविलाश शर्मा जिला संवाददाता बाँदा
बाँदा।
विश्व हिंदू महासंघ ने बैठक कर संगठन को मजबूत करने के लिए जोर दिया

औऱ सनातन धर्म के लोगो को जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। वही नव नियुक्त मंडल मीडिया प्रभारी स्वागत किया और ब्लाक एवं ग्राम पदाधिकारियो को मनोनयन प्रमाण पत्र देकर जिम्मेदारी दी गयी है।
विश्व हिंदू महासंघ बबेरु तहसील क्षेत्र की बैठक जिला सहप्रभारी संदीप शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन को मजबूत करने के लिए संभाग प्रभारी शिवविलाश शर्मा ने कहा कि हर पदाधिकारी अपने गांव में 21 लोगो की टीम बनाकर जिम्मेदारी दे, गांव में ही एक मंदिर में हर मंगलवार या शनिवार को एक निर्धारित समय पर एकत्र होकर हनुमान चालीसा, पूजन आरती करें, अपने आप सनातनी संगठित होने लगेंगे, इस अभियान को गांव गांव चलाना होगा। सामाजिक समरसता ही हिंदुत्व का प्राण है इस मूल मंत्र के साथ हिन्दू समाज को संगठित करना है। संभाग सहप्रभारी मिथलेश शुक्ल, जिला मंत्री दीपक सिंह, मनीष पटेल, तहसील गौरक्षा प्रभारी रामनेवाज यादव, तहसील मंत्री इच्छाराम विश्वकर्मा,ब्लाक प्रभारी शिवचंद्र वर्मा, ब्लाक उपाध्यक्ष गंगा बाबू क्रांतिकारी ने विचार रखकर संगठन को मजबूत करने का जोर दिया है। वही नवनियुक्त चित्रकूट धाम मंड़ल मीडिया प्रभारी आशीष सोनी का संभाग प्रभारी प्रयाग, मंडल प्रभारी ब्रजेश कुमार शुक्ला ने फूल माला अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। ब्लाक अध्यक्ष विवेक सिंह ने सभी ग्राम पदाधिकारियो को मनोनयन प्रमाण पत्र देकर जिम्मेदारी दी है। बैठक में विनोद द्विवेदी, कामता गुप्ता, कामता प्रसाद सोनी, गुड्डू शर्मा, विनय सिंह समेत भारी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन विवेक सिंह ने किया है।