व्यवसाई युवक को झांसा देकर साधूवेशधारी ने किए 3500 रुपए पार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

व्यवसाई युवक को झांसा देकर साधूवेशधारी ने किए 3500 रुपए पार, सीसीटीवी में कैद हुई घटना।

बयाना। कस्बे के बामडा कालोनी मार्केट में एक अज्ञात साधु वेश धारी बदमाश एक व्यवसाई युवक को झांसा देकर उसके 3500 रुपए पार कर ले गया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कुछ देर बाद जब इस युवक को रुपए पार होने का पता लगा तो उसने शोर-शराबा किया और अन्य लोगों के सहयोग से इस अज्ञात झांसेबाज साधु वेश धारी की तलाश की किंतु उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।
इनवर्टर बैटरी की दुकान करने वाले दुकानदार जीतेंद्र शर्मा ने बताया कि उसकी दुकान पर आए अज्ञात साधु वेशधारी ने खाना खाने के लिए 20 रुपए मांगे। जैसे ही उसने साधु को 20 रुपए दिए तो उसने रुपए लेकर कुछ मंत्र बुदबुदाये। इसके बाद रुपए वापस कर दिए। पीड़ित युवक ने बताया कि रुपए वापस लेते ही वह अपनी सुध-बुध खो बैठा। इसी बीच मौका पाकर साधु वेशधारी बदमाश उसकी शर्ट की जेब में रखे 3500 रुपए निकाल कर चंपत हो गया। इस वारदात को लेकर फिलहाल पीड़ित की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। और वह इस बदमाश की तलाश में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!