“शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ चोरी के अभियोग का सफल अनावरण”

“शत-प्रतिशत बरामदगी के साथ चोरी के अभियोग का सफल अनावरण”

थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर

अवगत कराना है कि दिनांक 27.02.2022 की रात्रि को थानाक्षेत्र रतनपुरी स्थित ग्राम लौहड्डा में शिव मन्दिर परिसर में बनी व्यायामशाला में अज्ञात द्वारा चोरी की घटना को कारित किया गया था तथा ग्रामिणों को भ्रमित करने के लिए गांव के बाहर बिटोडो में आग लगा दी गयी थी, जिसके सम्बन्ध में थाना रतनपुरी पर सुसंगत धाराओ में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

थाना रतनपुरी पुलिस द्वारा आज दिनांक 02.03.2022 को उपरोक्त चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए 01 चोर अभियुक्त को सठेडी नहरपुल के पास से गिरफ्तार करते हुए शत-प्रतिशत बरामदगी की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-
1. मुबारिक पुत्र हारुन निवासी ग्राम मौहम्मदपुर माफी थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर

बरामदगीः-
1. 01 इन्वर्टर व 02 डम्बल (उपरोक्त चोरी के अभियोग से सम्बन्धित)
2. 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल फर्जी नम्बर प्लेट लगी।

नोटः- गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध चोरी व अन्य आपराधिक धाराओं में लगभग आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
दीपक कुमार की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!