शहर के सौंदर्यीकरण हेतु अतिक्रमणों पर नगर सुधार न्यास एवं नगर निगम की संयुक्त से होगी कार्रवाई

शहर के सौंदर्यीकरण हेतु अतिक्रमणों पर नगर सुधार न्यास एवं नगर निगम की संयुक्त से होगी कार्रवाई

भरतपुर. शहर के सौंदर्यीकरण एवं रास्तों के चौडाईकरण हेतु नगर विकास न्यास एवं नगर निगम स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू करेगा। जिला कलक्टर डॉ अमित यादव के निर्देशन में शुरू होने वाले इस अभियान के बारे में नगर विकास न्यास के सचिव ऋषभ मंडल ने बताया कि चिन्हित प्रमुख सड़कों के मार्ग क्षेत्राधिकार से स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को आमजन स्वयं के स्तर पर हटाने की कार्यवाही करें अन्यथा प्रशासन द्वारा अपने स्तर से हटा दिया जायेगा जिसका हर्जा-खर्चा भी अतिक्रमी से वसूल किया जायेगा। बताया गया कि सरकूलर रोड, मानसिंह सर्किल से पक्का बाग तक वाया यूआईटी सर्किल से सारस चौराहा, एमएसजे कॉलेज से घासीराम तिराहा मडरपुर रोड तक, काली बगीची से शीशम तिराहा, हीरादास सर्किल से सरसों अनुसंधान केन्द्र तक, कुम्हेर गेट चौराहा से ट्रांसपोर्ट नगर तक, आरबीएम से रीको फाटक तक, सारस चौराहा से बिजलीघर तक, भीमा रिसोर्ट से मथुरा बाईपास वाया गोरखधाम कॉलोनी तक, सूरजपोल चौराहा से मडरपुर रोड तक, काली बगीची से बीना महल (एनएच-21) तक तथा हीरादास बस स्टैण्ड से वाया अग्रसेन स्कूल से मथुरा बाईपास तक के स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की जायेगी।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!