शहीद सैनिकों के घर पहुंचकर वीरांगनाओं का किया सम्मान, रक्षाबंधन की दी बधाई

धौलपुर
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर धौलपुर की रिपोर्ट

धौलपुर, 18 अगस्त। रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के संवेदनशील फैसले से जिले के शहीदों के घरों में त्यौहार की खुशियां तब दुगुनी हो गई जब जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी रविवार को शहीदों के घर रक्षाबंधन के त्यौहार की बधाई देने पहुंचे। राज्य सरकार के निर्देशानुसार रविवार को जिले में 5 शहीद परिवारों को सम्मानित कर रक्षाबंधन की बधाई दी गई। जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी धौलपुर साधना शर्मा एवं सत्येंद्र पाराशर जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा रक्षाबंधन के पर्व पर वीरांगना उर्मिला देवी पत्नी शहीद कम्मोद सिंह, रेखा तोमर पत्नी शहीद रणजीत सिंह एवं रंजना देवी पत्नी शहीद भागीरथ सिंह को 2100 रुपये नकद, मिठाई की टोकरी, श्रीफल, शाल एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय का संदेश देने वीरांगनाओं के घर पहुंचे और उन्हें त्यौहार की बधाई संप्रेषित की। जिला कलक्टर ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की ओर से रक्षाबंधन के त्योहार की बधाई देते हुए शहीदों के बलिदान को नमन किया और परिजनों की कुशलक्षेम पूछी। शहीद परिवारों को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश पढ़कर सुनाया और संदेश पट्टिका भेंट की, तो परिजनों की आंखें नम हो गई। शहीदों के परिजनों ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, जनप्रतिनिधिगण और जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।
वहीं शहीद कमल सिंह और राघवेंद्र सिंह के घर जाकर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने 2100 रूपये, मिठाई, श्रीफल, शॉल और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का संदेश लिखी तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। भाजपा नेता नीरजा शर्मा ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि शहीदों के परिजनों के बीच आकर उनकी अलौकिक अनुभूति का अहसास हुआ। जिला कलक्टर ने शहीदों के परिजनों से आत्मीयता पूर्वक संवाद कर रक्षाबंधन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!