शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत, जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने बच्चों को दिया प्रेरणादायक संदेश…

चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट

शाला प्रवेश उत्सव में नवप्रवेशी बच्चों का हुआ आत्मीय स्वागत, जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने बच्चों को दिया प्रेरणादायक संदेश…

पीड़िया//शासकीय हाई स्कूल पीडिया में मुख्य अतिथि मनोज झा जनपद उपाध्यक्ष करतला( अध्यक्ष स्थाई शिक्षा समिति ) एवं अध्यक्षता सरपंच श्री श्रवण राठिया, विषिष्ठ अतिथि श्रीमती सावित्री अजय कंवर , SMDC अध्यक्ष ईश्वर सिंह राठिया ,जनपद सदस्य श्री रामेश्वर सिंह कंवर, एवं समस्त पंचगण एवं मयूर पारीख प्रतिनिधि भाजपा मंडल, तीजराम राठिया, प्राचार्य अशोक कुमार नायक , टी.सी.टण्डन, देवकुमार कुम्हार, श्रीमती लीना साहू , प्रेरणा मैत्री ,लक्ष्मण कंवर,राकेश कौशिक , रामजीवन सारथी, विरेन्द्र कुमदेव ,मदन सिंह राठिया ,शिवकुमार पटेल ,भोजसिह राठिया संकुल समन्वयक पुरूषोत्तम पटेल ,की उपस्थिति मे संकूल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर अतिथियो के द्वारा नवप्रवेशी बच्चो को तिलक लगाकर पुस्तक वितरण
किया गया तथा विद्यालय परिसर मे अतिथियो द्वारा वृक्षारोपण किया गया श्रीमती प्रीति पन्डा द्वारा मंच संचालन किया गया जहाँ सर्वप्रथम माता सरस्वती के तैल चित्र पर पूजन अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी इसके पश्चात आगंतुक अतिथियों एवं गण नागरिकों का साला प्रबंधन समिति द्वारा स्वागत किया गया, स्वागत के पश्चात ग्राम के सरपंच श्रवण राठिया एवं जनपद के उपाध्यक्ष मनोज झा द्वारा छोटे-छोटे बच्चों को अपने उद्बोधन मे कहा कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बच्चों को “ कहा कि जीवन में किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत और ईमानदारी आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को अपने रुचि के क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि उसे करने का दृष्टिकोण महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान और उनके मार्गदर्शन में पढ़ाई करने की बात कही।कहा कि यह दिन उनके जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।,जनपद सदस्य रामेश्वर सिंह कंवर द्वारा हाईस्कूल पीडिया मे मंच निर्माण हेतु 2 लाख की घोषणा की गयी कार्यक्रम के अंत में अशोक नायक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!