बालूमाथ : प्रफुल्ल पांडेय
शिक्षको ने पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा के बाद जताया सरकार का आभार

बालूमाथ । उत्क्रमित उच्च विद्यालय मूरपा स्कूल के प्रांगण मे आज शिक्षको ने मुख्यमंत्री के घोषणा के पुरानी पेंशन योजना लागू करने के बाद सभी शिक्षको मे हर्ष और खुशी की लहर देखने को मिली। सभी शिक्षक आज मूरपा हाई स्कूल मे एकत्रित होकर सभी ने मिलकर सरकार का आभार धन्यवाद व्यक्त करते हुए एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर मुहँ मीठा कराया एवं अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे का अभिवादन स्वीकार किया। शिक्षको ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रैल 2004 मे न्यू पेंशन स्कीम के बाद नियुक्त कर्मियों को पेंशन नही मिल पा रही थीं और कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा के बाद सभी कर्मचारियों मे हर्ष और उल्लास का माहौल है। इस अवसर पर सुशील कुमार यादव, देवनारायण मिस्त्री, नागेंद्र विश्वकर्मा, वृषकेतु सिंह, अमित महतो, अभय यादव, सुमन्ती कुजूर, ऊषा कुमारी, ज्योति बाला, मेरी रोशन कुजूर, रूची शर्मा, महेंद्र गुप्ता, संजय पासवान इत्यादि दर्जनो शिक्षको ने उपस्थित होकर झारखंड सरकार का आभार व्यक्त किया।