सड़क दुर्घटना में एक कि मौत।
श्यामदेऊरवां थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ पर दो बाइक के आपसी टक्कर में एक कि मौत।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर बरवां खास निवासी दीपक कुमार पुत्र बंधन उम्र 30 वर्ष घर से अपनी बाइक पर अपने दोस्तों के साथ सवार होकर परतावल की ओर आ रहा था तभी रामपुर मोड़ पर मुड़ते समय सामने से महादेवा से वापस आ रहे बृजेश पुत्र रामप्रकाश उम्र 32 वर्ष निवासी कप्तानगंज की बाइक से जबरदस्त टक्कर हो गई। आपसी टक्कर में दीपक झिटककर सामने आ रही एम्बुलेंस से टकरा गया। एम्बुलेंस चालक ने तुरन्त वहां रोकर घायल को निकाला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहूँची पुलिस ने तत्काल घायलों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुँचाया।जहां डॉक्टरों द्वारा दीपक को मृत घोषित कर दिया गया। और बृजेश को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया