राजाखेड़ा,धौलपुर
श्याम प्रेमियों ने निकाली खाटू श्याम की भव्य झांकी,यात्रा देखने को उमड़े श्रद्धालु।

राजाखेड़ा कस्बे में खाटू श्याम की जयंती पर उनके जन्मदिवस के अवसर पर श्याम प्रेमियों ने बाबा खाटूश्याम की भव्य रथ यात्रा निकाली।खाटू श्याम की रथ यात्रा देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम का आशीर्वाद लिया।जो रथ यात्रा पंचमुखी हनुमान मंदिर पर बाबा श्याम की विशेष पूजा पाठ और अनुष्ठान करके बाबा श्याम आरती के साथ शुरू होकर नगरपालिका से होते थाना राजाखेड़ा,मुख्य बाजार मार्ग,पीर की मोहल्ला,जाटव बस्ती से होते हुए,नयाबास मोहल्ले के हनुमान मंदिर पर सम्पन्न हुई।लोगों के द्वारा जगह जगह पर भंडारे और मीठे सरवत की स्टॉल लगाकर प्रसादी का भी वितरण किया गया।भव्य रथ यात्रा में श्याम भक्तों ने रंग बिरंगा गुलाल उड़ाते हुए का बाबा श्याम के भजनों का आनंद उठाया और भक्ति में लीन हो गए।भजनों और कीर्तन और बाबा श्याम के गीतों से श्याम भक्त मंत्रमुग्ध हो गए।श्याम लाडला परिवार मंडली राजाखेड़ा ने बाबा श्याम का भोग लगाकर प्रसादी भी बांटी।यात्रा के बाद श्याम लाडला मंडली राजाखेड़ा ने खाटू श्याम की जयंती पर केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया।इस दौरान टिंकल गोस्वामी,सोनू सोनी,राहुल सोनी,उमेश सोनी,छोटू सोनी,ब्रजेश,करन,सोनू,रवि सोनी,फोरन सिंह,भरत बैरागी,सतेंद्र ठाकुर, सौरभ,विशाल ठाकुर,रितेश,आयुष उपाध्याय, बबलू,मिथुन,अन्य खाटू श्याम भक्त मौजूद रहे।
राजाखेड़ा।मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा।