श्रीमद् भागवत कथा में पंडित श्री संजय व्यास का भव्य सम्मान
दामजीपुरा। श्रीमद् भागवत कथा के शुभ अवसर पर मां ताप्ती पत्रकार संघ ने हरदा जिले के गौरव, ग्राम सिराली के सुप्रसिद्ध कथाकार पंडित श्री संजय व्यास का भव्य सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान संघ के पत्रकारों ने पंडित जी को फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस पावन आयोजन में मां ताप्ती पत्रकार संघ दामजीपुरा के वरिष्ठ पत्रकार इदरीश वीरानी, युनुस खान, जाहिद खान, अंकित तोमर, लालन राठौर, विनोद राठौर, और लवकेश मोरसे विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने कथा श्रवण के साथ आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया और पंडित जी के संदेशों से प्रेरणा प्राप्त की।
कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल आध्यात्मिकता का प्रचार-प्रसार करना था, बल्कि पत्रकारों के बीच एकता और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देना था। इस अवसर पर सभी पत्रकारों ने इस आयोजन की सराहना की और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।