संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत….

संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

सलेमपुर/देवरिया(R9 भारत) रविवार को कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा चांदपलिया की रहने वाली गुड्डी गुप्ता (16) पुत्री गुलाब गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवती की मां किसी कार्य से घर से बाहर गई थी। वापसी के दौरान शाम 5 बजे के आस पास जब वह घर पर लौटी तो बेटी को अचेत अवस्था में देखा। ग्रामीणों के सहयोग से गुड्डी को सामुदायिक स्वस्थ केंद्र सलेमपुर ले गई। जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!