सघन सड़क सुरक्षा जांच अभियान चलाया

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य में घटित सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु दिनांक 10/06/2022 से दिनांक 24/06/2022 तक सघन सड़क सुरक्षा जांच अभियान चलाया जा रहा है

इसी क्रम में श्रीमान् जिला पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धौलपुर द्वारा संपूर्ण जिला धौलपुर में चलाए जा रहे चलाए जा रहे वाहन चेकिंग और मोटर व्हीकल एक्ट में कार्यवाही के अभियान के दौरान थाना कंचनपुर पुलिस ने थाना कंचनपुर के सामने थानाधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार शर्मा और ASI श्री बल्केश्वर दत्त के नेतृत्व में पुलिस जाब्ते के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए वाहनों को चेक किया, जिस पर नियमों की पालना न करने वाले लगभग 4 दर्जन कुल 21 वाहनों के एमबी एक्ट में चालान किए गए तथा लगभग ₹4600 का जुर्माना वसूल किया गया । बढती हुई सड़क दुर्घटनाओं के रोकने के क्रम में एवं यातायात नियमों के अनुपालना के क्रम में पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत संपूर्ण जिले भर में श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धौलपुर द्वारा उक्त वाहन चेकिंग एवं एमबी एक्ट कार्यवाही का अभियान चलाया जा रहा है, इसी एमबी एक्ट में कार्यवाही के अभियान के दौरान पुलिस थाना कंचनपुर द्वारा विभिन्न वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना बाबत समझाइश की गई एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एमबी एक्ट में कार्यवाही की। उक्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।

नरेश शर्मा
ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!