सड़क किनारे खड़े वृद्ध की हाइड्रा क्रेन की टक्कर से हुई मौत

भरतपुर। जिले के रूपवास क्षेत्र के गांव खानसूरजापुर स्थित सड़क पर खड़े वृद्ध को हाइड्रा क्रेन ने टक्कर मारी दी। हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। हैंड कांस्टेबल विनोद कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी स्थित दौलताबाद निवासी पन्नों ऊर्फ रनवीर बघेल उम्र 70 वर्ष अपने खानसूरजपुर में रहने वाले रिश्तेदार दीवान बघेल के यहां आया था। शुक्रवार को वह हसनपुरा में रहने वाले अपने रिश्तेदार से मिलने के लिए जाने को लेकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान रूपवास की ओर से आ रही हाइड्रा क्रेन ने उसे टक्कर मारी दी। जिससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जिसकी जानकारी पर पहुंचे मृतक के दामाद राकेश पुत्र किरोड़ी लाल ले मामला दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।।
भरतपुर से हेमंत दुबे