सड़क पर पैदल जा रहे राहगीर को ट्रक ने लिया चपेट में, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को किया सुपुर्द

सड़क पर पैदल जा रहे राहगीर को ट्रक ने लिया चपेट में, मौके पर हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को किया सुपुर्द


राजाखेड़ा (धौलपुर) जिले के राजाखेड़ा उपखण्ड के दिहोली थाना क्षेत्र के रैहना वाली-अंडवा पुरैनी सड़क मार्ग पर सोमवार शाम एक ट्रक ने सड़क पर पैदल जा रहे 25 वर्षीय युवक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दिहोली थाना पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर राजाखेड़ा स्थित शहीद राघवेंद्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया जहां पुलिस ने मंगलवार को मृतक युवक के शव का पंचनामा कर शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.जानकारी के अनुसार दिहोली थाना क्षेत्र के अंतर्गत रैहना वाली- अंडवा पुरैनी के बीच सड़क मार्ग पर सोमवार शाम पैदल जा रहे 25 वर्षीय युवक जितेंद्र उर्फ पवन पुत्र दशरथ सिंह निवासी फरासपुरा को पीछे से आ रहे ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दिहोली थाना पुलिस ने मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर राजाखेड़ा स्थित शहीद राघवेन्द्र सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया जहां पुलिस ने मंगलवार को मृतक युवक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है.
फिलहाल पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और ट्रक को भी पकड़कर थाने पर रखवा दिया गया है.पुलिस मामले को लेकर अनुसंधान कर रही है.

खबर राघवेंद्र सिंह R9 भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!