सदापुर ग्राम पंचायत को यथावत रखने की मांग को लेकर जारह ग्रामवासी एकजुट।

सदापुर ग्राम पंचायत को यथावत रखने की मांग को लेकर जारह ग्रामवासी एकजुट।

 

ग्राम पंचायत राजाखेड़ा की सदापुर वासियों ने धौलपुर जिला कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर के नाम, राजाखेड़ा में उपखंड अधिकारी के नाम तहसील परिसर में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन। उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा की सदापुर ग्राम पंचायत को यथावत रखा जाए। जारह ग्राम वासियों ने ज्ञापन में लिखा की कलेक्टर साहब आपसे विनम्र निवेदन है कि हम सभी ग्राम जारह वासी सदापुर ग्राम पंचायत में ही रहना चाहते हैं। ग्राम पंचायत सदापुर से अलग करने तथा ग्राम पंचायत खुडिला में लगाए जाने हेतु किसी भी जनप्रतिनिधि तथा अन्य व्यक्ति द्वारा खुडिला में जोड़ने की मांग नहीं की गई है। अतः आपसी जुड़ाव एवं जारह वासियों की भावनाओं को देखते हुए जारह गांव को यथावत सदापुर ग्राम पंचायत में ही रखा जावे।हम सभी जारह वासी खुडिला पंचायत में नहीं जुड़ना चाहते। कलेक्टर महोदय जी जितने भी नियम शर्तों के अनुसार गांव को हटाया जा रहा था उन सभी नियमों की अवहेलना की गई है जो की न्याय संगत नहीं है। ज्ञापन देने वालों में मुकेश कुमार कालीचरण कुंवर सिंह, महेश ,थान सिंह ,गोपाल सिंह रामनिवास ,प्रेम नारायण, रामवीर सिंह, शंकर सिंह, जगदीश ,अन्य सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!