समाज के जनक महर्षि गालव की जयंती अध्यक्ष जगदीश प्रसाद त्यागी की अध्यक्षता में श्रद्धा और भक्ति से आनंद पूर्वक मनाई गई

त्यागी समाज धौलपुर राज
त्यागी समाज धौलपुर द्वारा समाज के जनक महर्षि गालव की जयंती कार्यक्रम त्यागी छात्रावास ओंडेला रोड़ पर समाज के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद त्यागी की अध्यक्षता में श्रद्धा और भक्ति से आनंद पूर्वक मनाई गई।

 

 

सर्वप्रथम महर्षि गालव जी की मूर्ति का पंचामृत अभिषेक कर नवीन वस्त्र, श्रृंगार धारण कराया गया एवं विशेष पूजा अर्चना कर आरती की गई।
कार्यक्रम में बोलते हुए शिक्षाविद वीरेंद्र त्यागी ने कहा कि महर्षि गालव का जन्म गंगा दशहरा के दिन हुआ था। आज ही के दिन मां गंगा स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर अवतरित हुए। सांसारिक बंधनों से मुक्ति पाने के लिए दान पुण्य और मोक्ष प्राप्ति के लिए विशेष पूजा अर्चना की जाती है।
महासभा के पूर्व महामंत्री दिनेशत्यागी ने कहा कि जयपुर मे गलता तीर्थ महर्षि गालव जी की तपोस्थली रही है। अरावली की पहाड़ियों के बीच मे तपोस्थली पहुंचते ही वहां की शांति आपको अंदर तक छूती है। वहा पहुंचकर आपको एक दिव्य अनुभूति होगी। इस प्राचीन जगह पर पहुंचने के बाद एक अलग किस्म की आध्यात्मिकता का अहसास होता है।
बहादुर सिंह त्यागी ने कहा कि मान्यता है कि सतयुग में गालव ऋषि ने यहां तपस्या की थी और गंगा की धारा को यहां तक लेकर आए थे। आज भी यहां अज्ञात स्रोत से लगातार पानी बहता रहता है। यहां महिलाओं और पुरुषों के स्नान के लिए दो अलग-अलग कुंड बने हैं और बड़ी संख्या में भक्त इनमें स्नान करके पुण्य प्राप्त करते हैं।
महामंत्री विजय त्यागी ने कहा कि अपने दुर्ग ,किले और ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध ग्वालियर शहर भी गालव ऋषि की तपोभूमि के रूप में भी जाना जाता है। समाज के जनक महर्षि गालव जी का छायाचित्र और स्तुति प्रत्येक परिवार में पहुचाई जायेगी। ताकि आने वाली पीढ़ी को भी आराध्यदेव गालव ऋषि के बारे में जानकारी प्राप्त हो सकें।
जंयती कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एड.अनंत राम त्यागी, महासभा के उपाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह त्यागी, ज़िला महामंत्री विजय त्यागी, उपाध्यक्ष रूप सिंह त्यागी, पूर्व अध्य्क्ष रोतन सिंह त्यागी, सोबरन सिंह त्यागी ,वीरेंद्र सिंह त्यागी , दिनेश त्यागी, विनोद कुमार त्यागी , पूर्वअध्यक्ष धर्मजीत त्यागी सरपंच देवेंद्र त्यागी, बनवारीलाल त्यागी, रणवीर त्यागी, प्रेम सिंह त्यागी, गजेंद्र त्यागी, राजकुमार त्यागी ,चुरामणि त्यागी, भारत भूषण त्यागी, बांके बिहारी त्यागी, वेदपाल त्यागी सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे। रिपोर्टर रमाकांत शर्मा R 9 भारत न्यूज़ चैनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!