समाज में नैतिक शिक्षा का प्रबल तरीके से हो प्रवाह

ब्यूरो रिपोर्ट पलामू

मन में जानने की जिज्ञासा पैदा करती हैं प्रतियोगिताएं: आयुक्त

समाज में नैतिक शिक्षा का प्रबल तरीके से हो प्रवाह

भारत विकास परिषद की ओर से ‘भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय समूह गान’ प्रतियोगिता का आयोजन*

 

 

 

प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के मन में कुछ अलग और नया जानने की जिज्ञासा पैदा करती है। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को देश के संबंध में जानने एवं समझने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी देश को जितना जानेंगे, उतना ही देश प्रेम की भावना का संचार होगा। यह बातें आयुक्त जटा शंकर चौधरी ने कही। वे आज भारत विकास परिषद् की ओर से ‘भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय समूह गान’ प्रतियोगिता में विघार्थियों को मार्गदर्शन कर रहे थे। प्रतियोगिताएं बिरसानगर शाहपुर स्थित ग्रेटर एस.एल.ए स्कूल परिसर में आयोजित था।

 

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के संरक्षक डॉ. एनसी अग्रवाल, सत्यदेव अग्रवाल, शंकर दयाल सिंह, एवं मुकेश अग्रवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नन्द किशोर भारती ने किया। क्विज प्रतियोगिता के निर्णायक मंडली में अजय श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत गोयल एवं अर्जुन दुबे थे। संगीत कला के निर्णायक मंडली में रामा राजाराम मिश्र एवं सच्चिदानंद तिवारी थे।

मौके पर अमरेश कुमार सिंह, कृष्णा प्रसाद साहू, राजमणि सिंह, राजेश कुमार, राजेश कुमार वर्मा, रामनाथ सिंह, धनंजय सिंह, मधु अग्रवाल, कृष्णा प्रसाद साहू, बलराम तिवारी, शंकर दयाल सिंह, निशा रानी गुप्ता सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!