सम्मान समारोह एवं कंबल वितरण संपन्न

Riport By-रमन तिवारी 

भटनी देवरिया, हजरत अलाउद्दीन खान की पत्नी स्वर्गीय नजमा खातून की बरसी पर शांति सद्भाव भाईचारा दिवस तथा सम्मान समारोह एवं कंबल वितरण का आयोजन दरबारे मौला अली भटनी शरीफ किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सज्जादा नशीन एडवोकेट अमजद खान तमन्ना एवं अफरोज अलाउद्दीन द्वारा कार्यक्रम में आये पुलिस के अधिकारी पत्रकार एवं सम्मानित साथियों को साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। वही गरीब महिलाओं में कंबल का वितरण किया गया ।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जनता का सम्मान सर ऊपर है और अधिकारियों को सम्मानित उनके हौसले को बढ़ाने के लिए किया जाता है|
इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य रूप से भटनी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, आरपीएफ प्रभारी प्रदीप पांडे, जीआरपी प्रभारी सरवण कुमार शुक्ला एसआई विनय सिंह , सुभाष चन्द्र यादव,अंजुमन इस्लामिया देवरिया के सदर मोहम्मद जलालुद्दीन ,वसीम रजा ,वीरेंद्र चौरसिया ,डॉक्टर सत्यनारायण शर्मा, नूर आलम खान, शहाबुद्दीन सज्जाद, मुराद अली बेग, खुर्शीद आलम ,डीके सिंह, बबीता पांडे, विनोद यादव, जैनुद्दीन शेख नसीम अंसारी सलीम अंसारी, आयुष राज, दिवाली संतोष भारद्वाज सोहेल खान, फखरुद्दीन आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!