धौलपुर न्यूज़
सम्मानीय संवाददाता संपादक महोदय प्रेस नोट दिनांक 1/3/2022 भारत तिब्बत संघ जिला धौलपुर द्वारा महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान महादेव के निवास स्थान कैलाश मानसरोवर की मुक्ति के लिए संकल्प लेकर सामुहिक जला अभिषेक ,महा आरती, प्रसाद वितरण का आयोजन शिव मंदिर चोपड़ा धौलपुर पर दोपहर 1:00 बजे किया गया जिला अध्यक्ष केशव सक्सेना ने उपस्थित सदस्यों को संकल्प दिलाया कि जब तक देवादेव भगवान भोलेनाथ का निवास स्थान कैलाश मानसरोवर अत्याचारी चीन के कब्जे से मुक्त नहीं हो जाता तब तक हम चैन से नहीं बैठेंगे,प्रांत महामंत्री दुष्यंत शर्मा ने कहा कि सामूहिक संकल्प की प्रबल शक्ति से कैलाश मानसरोवर अवश्य मुक्त होगा,जिला अध्यक्ष महिला श्रीमती वीनस गर्ग ने कहा कि भगवान शंकर की आराधना करते समय कैलाश मानसरोवर की मुक्ति हेतु एक लोटा जल अवश्य चढ़ाएं, संरक्षक पुरषोत्तम शर्मा ने संगठन की विचारधारा से सभी को अवगत कराया ,सुरेश श्रीवास्तव एडवोकेट विधि सलाहकार ने कहा कि आज के दिन सभी को कैलाश मानसरोवर की मुक्ति हेतु महादेव की आराधना अवश्य करनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री केदार कुशवाह ने किया कार्यक्रम में संरक्षक पुरषोत्तम शर्मा, प्रांत महामंत्री दुष्यंत शर्मा, जिला अध्यक्ष केशव सक्सेना, महिला विभाग जिला अध्यक्ष वीनस गर्ग, संघ के विधी सलाहकार सुरेश श्रीवास्तव एडवोकेट,जिला मंत्री केदार कुशवाह, युवा विभाग जिला महामंत्री ब्रजमोहन शुक्ला, जिला कार्यकारिणी सदस्य महेश नारायण माथुर ,अशोक कुलश्रेष्ठ,अमित मुदगल, संतोष शर्मा खलीफा,दीपक मीणा, श्रीमती प्रमिला श्रीवास्तव,श्रीमती सीता मीनू ,श्रीमती आशा कुलश्रेष्ठ, श्रीमती दुर्गावती राणा, शुभम श्रीवास्तव ,कुशाल कुलश्रेष्ठ, शिवम श्रीवास्तव,शिखर सक्सेना, पवन माहोर राजकुमार राणा, विमल कुशवाह ,चैतन्य श्रीवास्तव, दिनेश चंद्र सक्सेना, गोविंद प्रसाद गर्ग ,सुरेंद्र कुमार शर्मा श्याम मनोहर कुलश्रेष्ठ, अमित सेन, मोहित सेन, आदि धर्म प्रेमी सदस्य उपस्थित रहे। प्रेषक — केशव सक्सैना जिला अध्यक्ष भारत तिब्बत संघ जिला धौलपुर
रिपोर्टर रमाकांत शर्मा R 9 भारत चैनल