Report by – सोहेब अंसारी

सरकारी भूमि में अतिक्रमण कर बनाया मकान किया आदेश का उलंघन राजस्व बिभाग मोन
सिवनी-केवलारी विकास खंड के ग्राम किमाची ग्राम पंचायत सुनेहरा तहसील केवलारी जिला सिवनी का मामला सामने आया है शालो से परेशान आवेदन सियाराम ठाकुर ने अरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम किमाची में शीतल ठाकुर एवं मुन्नी बाई ठाकुर द्वारा गऊठान (चरनोई भूमि) में अतिक्रमण कर मकान बनाया जा रहा था l जिसकी आवेदन न्यायालय तहसीलदार जी के समक्ष दिए गए और स्टे लगाया गया l तहसीलदार जी द्वारा स्थगन आदेश दिया गया की काम रोका जाए परन्तु काम नहीं रुका पेशी चलती रही और मकान का काम चलता रहा l मकान का काम पूर्ण हो गया तहसीलदार जी द्वारा आदेश पारित हुआ 28-9-2022-को अतिक्रमण कर मकान और भूमि से हटाने का पर धान की फसल भी लगी थी उसे काट ली गई फिर तहसीलदार जी द्वारा बेदखली तामिल नोटिस -पुलिस विभाग अराई जी पटवारी जी ग्राम पंचायत कोटवार एवं शीतल ठाकुर मुन्नी बाई ठाकुर को तहसिलदार जी द्वारा पारित किया गया 1959/248/1060/188 लगाकर एक सप्ताह में मकान ओर भूमि से अतिक्रमण कर हटाने का आदेश दिया गया परंतु अभी शीतल ठाकुर एवं मुन्नी बाई द्वारा गेहूं की फसल लगाई गई आवेदक सियाराम ठाकुर तहसील के चक्कर काट रहा है परन्तु अभी तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचे यहां तक कि केवलारी थाना में लिखित सिकायत भी दर्ज है फिर भी अतिक्रमण हटाने की प्रसाशन हिम्मत नहीं कर रहे हैं नहीं यह की सियाराम ठाकुर ने अरोप लगाते हुए बताया कि मुझे जान का भी खतरा है