सशस्त्र सीमा बल फालाकाटा 17 वी वाहिनी लुकसान डी कंपनी द्वारा राष्ट्रीय झंडा फहरा कर आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम किया गया

नागराकाटा: सशस्त्र सीमा बल फालाकाटा 17 वी वाहिनी लुकसान डी कंपनी द्वारा राष्ट्रीय झंडा फहरा कर आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम किया गया ।

यह कार्यक्रम लुकसान नेपाली प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में किया गया था । कार्यक्रम में राष्ट्रीय झंडा फहराने के बाद ससस्त्र सीमा बल के ओर से यह कार्यक्रम किस लिए आयोजन किया जा रहा इसके बारे में उपस्थित लोग एवं छोटे-छोटे बच्चों को अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि देश की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्र आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में पूरे देश में उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जा रही है। जिन्होंने कड़ी मेहनत से स्वतंत्रता प्राप्त करने में अपना जीवन लगाया। आज शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल लुकसान डी कंपनी कि इंस्पेक्टर हरेंद्र नाथ उरांव, लुकसान ग्राम पंचायत सदस्य प्रेम छेत्री, नन्दलाल सुब्बा स्मृति नेपाली विद्यालय के प्रधान शिक्षक वासु छेत्री, केरन टीजी प्राथमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक टिकाराम शर्मा, कंठ बर्मन एमएसके विद्यालय की समप्रसारक दिपक छेत्री, समाजसेवी सुकनाथ नायक एवं अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!