सांख्यिकी विभाग धौलपुर ने राजाखेड़ा नगर पालिका में जन्म मृत्यु के प्रमाणपत्रो का किया औचक निरीक्षण

राजाखेड़ा—- राजाखेड़ा नगर पालिका में सांख्यिकी विभाग धौलपुर द्वारा निरीक्षण किया गया। नगर पालिका जन्म मृत्यु प्रभारी गिरवर सिंह जादौन ने बताया कि नगर पालिका में सांख्यिकी सहायक निर्देशक मनोज कुमार एवं उप निर्देशक मुकेश कुमार द्वारा नगर पालिका में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रो का निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान सहायक निदेशक मनोज कुमार व उप निदेशक मुकेश कुमार द्वारा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किए गए ।सहायक निदेशक मनोज कुमार के साथ उप निदेशक मुकेश कुमार, नगर पालिका जन्म मृत्यु प्रभारी गिरवर सिंह जादौन, गीतम सिंह जादौन, अविनाश, अशोक पहाड़िया, ओलिवर खान, मनोज कुमार संजय जमादार आदि कर्मचारी गढ उपस्थित रहे । राजाखेड़ा से मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा