साप्ताहिक राजस्थान दिवस पर शपथ समारोह आयोजित। उपतहसील मुख्यालय लखनपुर स्थित थाने पर राजस्थान दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत हैडकांस्टेबल खेमचंद शर्मा के सान्निध्य में पुलिसकर्मियों के शपथ ली जिसके अंतर्गत राजस्थान दिवस के गौरवमयी साप्ताहिक अवसर पर शपथ राजस्थान की महान परंपराओं का सम्मान एवं निर्वहन करते हुए राज्य के विकास एवं खुशहाली मे सक्रिय भागीदार बनूंगा राजस्थान को समृद्ध,स्वच्छ, स्वस्थ,हरित,एवंं आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने के हर प्रयास में सक्रिय भागीदार बनूंगा इस अवसर करनसिंह,चंद्रपाल,चंद्रशेखर, सुरेंद्र भगौर,गोपाल, नीरज,जगमोहन, विजेंदर सिंह, सुरेश, पंचो बाई आदि पुलिसकर्मी उपस्थित रहे साथ ही प्रभारी सीसीटीएनएस भरतपुर एएसआई दयाराम सहप्रभारी रामावतार एएसआई व प्रमोद शर्मा ने पुलिसकर्मियों को ई साक्ष्य, राजकॉर्प एप्स के बारे मे प्रशिक्षण दिया
रिपोर्टर राहुल डागुर लखनपुर