नोवांमुडी प्रखण्ड अंतर्गत दुधबिला पंचायत के बेतेरकिया ( गौड़ टोली) में पिछले 15 दिनों से 63 केवी का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ था। 15 दिनों तक गांव में निरंतर बिजली सुविधा ठप रहने से गांव में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हुई।

तपती गर्मी से लोगों को और भी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। गांव वालों की समस्या को समझते हुए। भाजपा सारंडा मंडल के सोशल मिडिया प्रभारी पप्पु गौड़ ने भाजपा नेता जेबी तुबिड को इसकी सूचना दी। श्री तुबिड ने विधुत विभाग के आधिकारी से इस गंभीर समस्या पर विचार कर शनिवार को 100 केवी का नया ट्रांसफार्मर दिलवाए। इसके लिए भाजपा मंडल के सोशल मिडिया प्रभारी समेत ग्रामीणों ने श्री तुबिड को धन्यवाद दिया एवं आभार जताया।