कोटा सुल्तानपुर
सीएडी विभाग के अधिकारियों की आंख मिचोली से नहरो मे घटिया निर्माण कार्य हो रहे
कोटा ब्यूरो मुकेश गोस्वामी
सुल्तानपुर उपखंड के बड़ोद कस्बे कि माइनर में सीएडी विभाग की उदासीनता का नजारा देखने को मिला
बड़ोद सब ब्रांच वितरण समिति अध्यक्ष हेमंत शर्मा व बड़ोद माइनर अध्यक्ष सुरेश गुर्जर ने जब बड़ोद माइनर का दौरा किया तो अनेको अनियमितताएं देखने को मिली जिसकी सूचना सीएडी विभाग के उच्च अधिकारियों को भी दी गई लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी टेल क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान पर कोई ध्यान नहीं दिया गया।
बड़ोद माइनर अध्यक्ष सुरेश गोचर ने बताया कि कुछ समय पहले सीएडी विभाग द्वारा बड़ोद माइनर के कुछ हिस्से पर पक्का निर्माण करवाया गया है जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किया गया है साथ ही अपने पसंदीदा व्यक्तियों को लाभ पहुंचाने के लिए जगह-जगह नहर से अवैध पाइप लगाए गए नहर पर व्यक्ति विशेष द्वारा बनाई गई अवैध रपट पुलिया को भी नहीं हटाया गया जिससे नहर के जल प्रवाह मैं बाधा उत्पन्न होती आरही थी किसानों की समस्या का कोई समाधान नहीं होने के कारण किसानों में भारी रोष व्याप्त है।