सीएम जनसेवा अभियान 2.0 शिविर ग्राम पंचायत सावलमेंढा में हुई आयोजित…

सीएम जनसेवा अभियान 2.0 शिविर ग्राम पंचायत सावलमेंढा में हुई आयोजित

सहायक नोडल अधिकारी BRC बलराम नर्रे ने कराया शिविर सम्पन्न

R9 संवाददाता इदरीश विरानी

भैंसदेही:- मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान 2.0 एक ऐसी योजना है जिसकी शुरुआत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कि। इस योजना के तहत, लाभार्थी लोग सरकार द्वारा संचालित सभी कार्यक्रमों और योजनाओं तक बिना किसी समस्या के पहुंच सकते हैं। जिसके लोए बाकायदा दल का गठन किया गया है। जिन्हें अपनी अपनी जिमेदारिया भी दी गयी है। परन्तु पिछले कुछ शिविरो में भी कुछ जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों के नही पहुचने की जानकारी सामने आ रही है। जिससे शिविर भी कही न कही प्रभावित होता नजर आ रहा और आवेदकों को निराकरण के लिए अब इंतजार करना पड़ रहा है।

सावलमेंढा में शनिवार को आयोजित हुआ शिविर
भैंसदेही ब्लाक की ग्राम पंचायत सावलमेंढा में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान दुतीय चरण 2.0 का शिविर शनिवार को आयोजित किया गया । जिसमें 66आवेदन ग्रामीणों से प्राप्त हुए , व 58 आवेदन का निराकरण किया गया व अन्य आवेदन निराकरण के लिए लंबित रह गए। जिन्हें अन्य विभागों में भेजने की तैयारी की गई। शिविर में मुख्य रूप से सहायक नोडल अधिकारी बी आर नर्रे बीआरसी ,शिक्षा विभाग सीएससी , महिला बाल विकास विभाग , वन विभाग , ग्राम पंचायत विभाग , सरपंच श्रीराम भलावी , सचिव रमेश जवारकर , इंजियर धुर्वे , पंच कादर शाह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की शिविर में उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!