सीएम ने गोंडा के 05 पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण व 04 पर्यटन विकास कार्यों का वर्चुअली किया शिलान्यास

* आशीष श्रीवास्तव R9.BHARAT गोंडा*
07.01.2022

▶️👉 सीएम ने गोंडा के 05 पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण व 04 पर्यटन विकास कार्यों का वर्चुअली किया शिलान्यास

▶️👉 सांसद कैसरगंज के हाथों टैबलेट व स्मार्ट फोन पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे, बोले थैंक्यू योगी जी

▶️👉 लोकार्पण-शिलान्यास में वर्चुअल जुड़े जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अफसर

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की शाम पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की 642 करोड़ की 488 विकास परियोजनाओं का सीएम योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल लोकार्पण व शिलान्यास किया, जिसमें गोण्डा में 05 पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण किया जिसमे झाली धाम मंदिर मेहनौन, फलाहारी दास कुटी कटरा बाजार, सरयू धाम राम जानकी मंदिर करनैलगंज, परमहंस आश्रम बरियाडीह तरबगंज तथा श्रवण पाकड़ गौरा का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार जमदग्नि आश्रम जमथा तरबगंज, चंद्रेश्वर नाथ महादेव मंदिर चंदापुर, मां बाराही मंदिर उत्तरी भवानी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय उपवन4 कटरा शिवदयाल गंज का शिलान्यास मुख्यमंत्री जी द्वारा वर्चुअली किया गया ।
इस लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में विकास भवन सभागार से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी, सांसद गोंडा के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा, विधायक तरबगंज के प्रतिनिधि विनोद पांडे, विधायक कटरा बाजार के प्रतिनिधि वैभव सिंह, सांसद कैसरगंज के प्रतिनिधि संजीव सिंह, डीएम मार्कंडेय शाही व सीडीओ शशांक त्रिपाठी जुड़े।
कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह ने विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन का भी वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रतिभाओं को पहचानने व प्रोत्साहन देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार हुआ है, नौकरियों में पारदर्शिता आई है और सरकार का विशेष जोर है कि शिक्षा में उत्तरोत्तर उन्नयन हो। हमारे छात्र-छात्राएं आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हों और उनके शिक्षण कार्य में कोई परेशानी ना हो, इसके लिए प्रदेश सरकार ने चिंता करते हुए छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्ट फोन दे रही है।
जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षिक उन्नयन को लेकर सार्थक कदम उठाए गए हें जिसका परिणाम है कि अब प्रतिभाओं को नौकरियों एवं रोजगार में प्राथमिकता मिली है। उन्होंने टैबलेट व स्मार्ट फोन पाने वाले समस्त छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए आह्वान किया कि वे पूरे मनोयोग से प्रदेश सरकार द्वारा दी गई सुविधा का लाभ उठाएं और अपना भविष्य सवारें।
इस दौरान जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, डीसी मनरेगा संत कुमार, डीसी एनआरएलएम नरेश बाबू सविता, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य, नारी ज्ञान स्थली की प्रधानाचार्य सहित विभिन्न विद्यालयों की छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!