सीतापुर अपडेट
रिपोर्ट रंजीत प्रजापति

कमलापुर के लगभग तीन सैकड़ा श्रद्धालु विगत दस वर्षों से विराजघाट कन्नौज गंगा जी से कांवर भरकर पदयात्रा करके कमलापुर के पतारा खुर्द में स्थित सुप्रसिद्ध प्राचीन नागेश्वर नाथ धाम मे गंगा जल से शंकर जी का जलाभिषेक करके अपने परिवार व इष्ट मित्र के लिए प्रार्थना करते है नागेश्वर बाबा सभी भक्तों की मनोकामना पूर्ण करते है इस यात्रा की तैयारी को लेकर उपजिलाधिकारी सिधौली अजय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी सिधौली यादुवेंद यादव, थानाध्यक्ष कमलापुर पुष्पराज कुशवाहा ने पीडब्लूडी के अधिकारियों के साथ नागेश्वर नाथ धाम जाने वाले मार्ग व स्थान का निरीक्षण करके पीडब्लूडी के अधिकारियों से मार्ग की मरम्मत कराऐ जाने को कहा तथा सुरक्षा की दृष्टि से कांवरियों की सुरक्षा की कमान थानाध्यक्ष कमलापुर पुष्पराज कुशवाहा को दी ।